Noida News : पीजी और घरों से चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

Jul 2, 2026 - 11:44
Noida News : पीजी और घरों से चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के साथ मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 12 हजार 500 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त होने वाली चोरी की मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।

 अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 126 पुलिस ने विश टाउन सोसाइटी के पास से बालन गोविंदन पुत्र गोविंदन निवासी तमिलनाडु को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चोरी के सात मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बदमाश चोरी के समान को बेचने के लिए आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह एनसीआर क्षेत्र के पीजी और घरों से मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी करता है। उन्होंने बताया कि इसके कुछ साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।