Greater Noida News : विभिन्न जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
Greater Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : दादरी रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात को महताब खान पुत्र शमशाद मूलनिवासी जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dadri News : चौकी प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में कालू राम पुत्र बाल किशन मूल निवासी कस्बा दादरी उम्र 70 वर्ष दादरी रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दादरी जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बीती रात को ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

