Noida News : बुजुर्ग ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Jun 3, 2026 - 13:21
Jun 3, 2026 - 13:21
Noida News : बुजुर्ग ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत
Symbolic Image

Noida News : जनपद मेरठ के दौराला में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि देवेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी शिवाय जमालपुर दौराला मेरठ ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक साहिल भट्ट ने शव को कब्र में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद मेरठ पुलिस द्वारा की जाएगी।