Ghaziabad News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने बीती रात को कनावनी रोड के पास से एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है।
Police Station Indirapuram Ghaziabad News : सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि थाना इंदिरापुरम पुलिस बीती रात को बदमाशों की तलाश में कनावनी पुस्ता की तरफ चेकिंग कर रही थी, तभी एक बदमाश बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गली से बदमाश मनु डेंजर घायल हो गया। वह साहिबाबाद के गरिमा गार्डन का रहने वाला है। इसकी उम्र 23 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, सोने की चेन आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

