Ghaziabad News : फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात को एक कंपनी में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल सौरभ सिंह ने बताया कि बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार देर रात को भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

