Ghaziabad News : भारत के राष्ट्रपति ने किया यसोदा मेडिसिटी का उद्घाटन

Oct 26, 2025 - 12:01
Ghaziabad News : भारत के राष्ट्रपति ने किया यसोदा मेडिसिटी का उद्घाटन
भारत के राष्ट्रपति ने किया यसोदा मेडिसिटी का उद्घाटन

Ghaziabad News : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ट्रांस हिंडन जोन को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। वहीं, रूट भी डायवर्ट किया गया है। 

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदिरापुरम में 1200 बेड के यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन की। उनकी अगवानी करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां पहुंचकर सारी तैयारी का जायजा लिया। इसे कार्यक्रम को लेकर कमांडों और सुरक्षा बलों ने कल शाम से ही डेरा डाल रखा है। इसके अलावा दो हजार से अधिक जवान कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए है। सुबह से ही पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का कई बार जायजा लिया। सुरक्षा समेत तमाम इंतजामों की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही डायवर्जेंट लागू किया गया है। भोपुरा और तुलसी निकेतन से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। ये वाहन करनगेट गोल चक्कर से बीकानेर गोल चक्कर होते हुए मोहननगर की ओर से जा सकें।सीआईएसएफ कट से वसुंधरा की ओर भी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। यहां से एनएच- नौ से होकर यूपी गेट की ओर इन वाहनों को भेजा जाएगा।वसुंधरा से सीआईएसएफ कट की ओर भी व्यावसायिक वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें लिंक रोड से डाबर तिराहा होते हुए यूपी गेट की ओर भेजा गया। वीवीआईपी के आगमन से पहले और जाने से पहले सीआईएसएफ कट से वसुंधरा के बीच हल्के निजी वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है।