Ghaziabad News : विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगी स्वास्थ्य सेवाएं: द्रोपति मुर्मू
Ghaziabad News : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ट्रांस हिंडन जोन को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया था। वहीं यातायात रूट भी डायवर्ट किया गया था।
इस अवसर पर बोलते हुए भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि हमें जानकर खुशी हुई कि यशोदा हॉस्पिटल ने कोविड वैश्विक माहवारी के दौरान भारी संख्या मे लोगों की सेवा की और लोगों की जानबचाई । उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में इस तरह के अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान पहली बार देखा है जहां पर एक छत के नीचे सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश आज स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र मे बहुत ही तेज गति से विकसित हो रहा है। इसमे लिए सरकार का योगदान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्य स्वस्थ भारत और विकसित भारत में निर्णायक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लाभ सभी का अधिकार है। और सरकार देश के सभी क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि गुणवत्ता से भरे स्वास्थ्य सेवा से कोई भी देशवासी वंचित न हो। उन्होंने देश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से अपील किया कि वे इसमें अमूल्य योगदान दे। उन्होंने कहा कि मैं आशा करती हूं कि यशोदा मेडिसिटी द्वारा स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत संख्या मे गरीब लोग देश में रहते हैं। उनको भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।
भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदिरापुरम में 1200 बेड के यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन की।
Union Defence Minister : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक नया रूप लिया है। उन्होंने कहा कि जहां पहले स्वास्थ्य गरीबों के लिए चिंता का विषय होता था, वही आज हर व्यक्ति को उपचार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के माध्यम से देश के 10 करोड़ परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपए स्वास्थ्य बीमा का कवच प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में शामिल किया गया है, ताकि जीवन के उस पड़ाव में जब देखभाल की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, तब सरकार एक संरक्षक के रूप में उसके साथ खड़ी रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के माध्यम से लोगों को सस्ती दवांए मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर बल दिया है। उन्होने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई के क्षेत्र में भारी संख्या मे सीटे बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि देश मे 22 एम्स बनाए गए हैं, जिनमे 12 एम्स पूरी तरह से कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हम एक शक्तिशाली भारत और स्वस्थ भारत की परिकल्पनाह को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देश के गरीब वंचित और हर वर्ग के समाज को स्वास्थ सुविधा दे रहे हैं। हमें कहा कि जब हर नागरिक स्वस्थ होगा तभी भारत सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि हमें भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाना है।यह एक बड़ा लक्ष्य है, इसके लिए हर नागरिक को स्वस्थ रहना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
Chief Minister of Uttar Pradesh : इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी एक विश्व स्तर की हेल्थ सिटी है। उन्होंने कहा कि इससे भारी संख्या मे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और विश्व स्तर पर भारत की स्वास्थ्य क्षमता भी साबित होगी। उन्होंने कहा कि यशोदा मेडिसिटी में विश्व स्तर के कैंसर रोग के इलाज की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि विगत 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 42 मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। दो एम्स बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी के कई नए संस्थान उत्तर प्रदेश में स्थापित हुए हैं, जिनके माध्यम से उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को बेहतरीन स्वस्थ सेवा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयास से हेल्थ केयर में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के तहत निजी क्षेत्र के अस्पताल काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि धर्म के जितने भी साधन है, जीवन के जितने भी उद्देश्य हैं, एक स्वस्थ्य शरीर से ही संपन्न हो सकता है। और स्वस्थ्य शरीर के लिए स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं आवश्यक है। और इस बेहतरीन सुविधा के लिए मां के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए यशोदा मेडिसिटी ने एक अत्यधिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया है। यह उन सभी लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा जो लोग बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए भटकते थे। वे सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉक्टर पीएन अरोड़ा का व्यवहार हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी के पास पैसा हो या ना हो पीएन अरोड़ा हर किसी का उपचार करते हैं।
मंच पर पहुंचने से पूर्व राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण कर अस्पताल में मौजूद आधुनिक उपकरण और बेहतर इलाज के बारे में जाना। मंच पर यशोदा प्रबंधन की ओर से डॉक्टर पी एन अरोड़ा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अस्पताल के चेयरमैन ने अस्पताल के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विश्व का बेहतर मेडिसिटी अस्पताल है, यशोदा मेडिसिटी अस्पताल एक हजार दिन में बनकर तैयार हुआ है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को लेकर कमांडों और सुरक्षा बलों ने कल शाम से ही डेरा डाल रखा है। इसके अलावा दो हजार से अधिक जवान कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए है। सुबह से ही पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का कई बार जायजा लिया। सुरक्षा समेत तमाम इंतजामों की समीक्षा की गई।
कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही डायवर्जेंट लागू किया गया है। भोपुरा और तुलसी निकेतन से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। ये वाहन करनगेट गोल चक्कर से बीकानेर गोल चक्कर होते हुए मोहननगर की ओर से जा सकें।सीआईएसएफ कट से वसुंधरा की ओर भी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। यहां से एनएच- नौ से होकर यूपी गेट की ओर इन वाहनों को भेजा जाएगा।वसुंधरा से सीआईएसएफ कट की ओर भी व्यावसायिक वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें लिंक रोड से डाबर तिराहा होते हुए यूपी गेट की ओर भेजा गया। वीवीआईपी के आगमन से पहले और जाने से पहले सीआईएसएफ कट से वसुंधरा के बीच हल्के निजी वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है।

