Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर किया आत्महत्या

Feb 11, 2026 - 16:16
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर किया आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 42 में एक युवक का शव पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सचिन उम्र 28 वर्ष पुत्र मुन्नालाल बरौला गांव में रहते थे। आज सुबह को सेक्टर 42 के उनका शव जंगल में एक पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कमार ने बताया कि सेक्टर 34 से स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाली हवायत उम्र 65 वर्ष नामक महिला को संस्था में काम करने वाली कर्मचारी नीलम ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में बीती रात को भर्ती करवाया। उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।