Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित दो की मौत
Noida News : पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बुधवार की देर रात को उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मनोज कुमार झां पुत्र शीलाकान्त निवासी हल्द्वानी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनके पिता शीलाकांत झा 9 दिसंबर की रात को सुतियाना मंदिर से दर्शन करके अपने घर पैदल लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए हल्द्वानी मोड़ के पास उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से डॉक्टर ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया। उन्होंने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की रात को शीलाकांत झा की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रविंद्र कुमार नागर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई अमित कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनकी भांजी अंजू को बैठाकर नयागांव स्थित अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। उन्होंने बताया कि भट्ठा गोल चक्कर के पास एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके भाई का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई तथा उनकी भांजी को गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

