Noida news : लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने शादी से किया था इनकार, युवक ने कर दी हत्या

Nov 28, 2024 - 16:47
Nov 28, 2024 - 16:52
Noida news : लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने शादी से किया था इनकार, युवक ने कर दी हत्या
Noida News : इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती होने के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या करने वाले प्रेमी को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गया था।  
Noida News :
  पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली 25 वर्ष की युवती खुशी उर्फ खुशबू के साथ सूर्यकांत शाक्य नामक युवक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उन्होंने बताया कि खुशी मुस्लिम थी तथा उसकी शादी कहीं और तय  हो गई थी।
 इस बात से सूर्यकांत काफी नाराज था। वह युवती से शादी करना चाह रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ, तथा दो दिन पूर्व उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को एसजेएम कट छिजारसी के पास से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि  उसकी खुशबू उर्फ खुशी के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई और दोनों पिछले 1 वर्ष से सम्पर्क में थे। वर्तमान में हम दोनों पिछले 2 महीने से एक साथ लिव इन में रह रहे थे। कुछ दिन पूर्व खुशबू की शादी उसकी मौसी के लड़के के साथ तय हुई थी। खुशबू उर्फ खुशी अपने होने वाले पति जावेद से बातचीत करती थी। मैं अपनी प्रेमिका खुशबू को जावेद से बात करने के लिए मना करता था और अपने साथ शादी करने के लिए कहता था। परन्तु खुशबू उर्फ खुशी मेरे साथ लिव इन में तो रह रही थी लेकिन वह शादी जावेद से ही करना चाहती थी। इसी बात को लेकर हम दोनो के बीच अक्सर लडाई-झगडा होता रहता था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीती 26 नवंबर को भी मैने खुशबू पर अपने साथ शादी करने का दबाव बनाया तो खुशबू मना करने लगी। इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच झगडा हो गया तथा अपनी प्रेमिका खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और मैं मौके से भाग गया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों नोएडा में स्थित एक जूता के सोल बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।