Noida News : शादी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, खाते से निकलवाई लाखों की रकम

Mar 17, 2026 - 20:13
Noida News : शादी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, खाते से निकलवाई लाखों की रकम
Symbolic Image

Noida News : थाना थाना फेस- 3 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा उसके खाते से लाखों रुपया निकलवा लिया। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद गोरखपुर की रहने वाली है। पीड़ित के अनुसार उसकी फरवरी माह में एक व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई। आरोपी जयंत कुमार सिंह से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार जयंत कुमार सिंह से उसकी फरवरी माह 2026 में मुलाकात हुई। उनका आरोप है कि जयंत ने उसे मिलने के लिए सेक्टर 70 मे स्थित एक जीम में बुलाया। उसने उससे शादी का वादा किया तथा उसके मर्जी के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला के अनुसार उसने उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपए और एक लाख लोन करवाया तथा 85 हजार रुपए उसके खाते से निकलवा लिया। युवती के अनुसार वह अब शादी करने से इनकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।