Noida News : संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरा कारपेंटर, मौत

Feb 11, 2026 - 16:21
Noida News : संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरा कारपेंटर, मौत
Symbolic Image

Noida News : बहलोलपुर गांव में रहने वाला एक कारपेंटर खोड़ा कॉलोनी में छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि गोविंद उम्र 35 वर्ष पुत्र शिवलाल निवासी बहलोलपुर गांव खोड़ा कॉलोनी के कैला देवी मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति के मकान से बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई गाजियाबाद के खोड़ा पुलिस द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक कारपेंटर के रूप में काम करता था। उसने अपने ठेकेदार के साथ और एक अन्य व्यक्ति के साथ कल शाम को शराब पी तथा खोड़ा कॉलोनी स्थित ठेकेदार के घर गया। वहीं पर वह संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया।