Noida News :महिलाओं को विशेष कार्यक्रम के तहत सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Nov 18, 2024 - 10:18
Noida News :महिलाओं को विशेष कार्यक्रम के तहत सुरक्षा के प्रति  किया गया जागरूक
Noida News : मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जनपद के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट वितरित करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में जानकारी दी गई। 
Noida News : 
इस अभियान के दौरान महिलाओं को समझाया गया कि वह कार्यस्थल, स्कूल, कॉलेज पर होने वाले लैंगिक अपराध या घरेलू हिंसा के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करें व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। जिससे त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। अभियान जिले के विभिन्न गांवों, सोसाइटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में भी चलाया जा रहा है।