Greater Noida News : शातिर लुटेरा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Nov 18, 2024 - 10:12
Greater Noida News :  शातिर लुटेरा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
Google Image
Greater Noida News :  थाना सूरजपुर पुलिस ने एक मुठभेड़ का दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
Greater Noida News :
 पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीती रात को थाना सूरजपुर पुलिस मिग्सन ग्रीन तिराहे के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की बजाए वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जबाबी  कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मयंक चौहान पुत्र विपिन चौहान निवासी खोड़ा कॉलोनी उम्र 35 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस? लूटा हुआ एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर में दर्ज एक लूट के मुकदमे में यह वांछित था। इन बदमाशों ने 15/ 16 सितंबर की रात को गुलिस्तानपुर गांव के पास एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार और अन्य सामान लूट लिया था। इसके कुछ साथियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।