Noida News : सफाई कर्मी ऊंचाई से गिरा, उपचार के दौरान मौत

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में सफाई का कार्य कर रहे एक व्यक्ति ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
Thana Sector - 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सचिन पुत्र रिशिपाल सेक्टर 45 सदरपुर कॉलोनी में रहता था। वह सदरपुर कॉलोनी में सफाई का काम कर रहा था। वह कूड़ा लेकर ऊपर से नीचे आ रहा था उसी समय असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।