Noida News : सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

May 29, 2025 - 13:47
Noida News : सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
Google Image

Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन चालक ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई।

Thana Sector  - 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।