Greater Noida News : महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात महिला हेड कांस्टेबल हो रही है घरेलू हिंसा का शिकार, अवैध संबंधों का विरोध करने पर हेड कांस्टेबल पति कर रहा है मारपीट ,मुकदमा दर्ज

May 29, 2025 - 13:43
Greater Noida News : महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात महिला हेड कांस्टेबल हो रही है घरेलू हिंसा का शिकार,  अवैध संबंधों का विरोध करने पर हेड कांस्टेबल पति कर रहा है मारपीट ,मुकदमा दर्ज
Google Image

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात एक महिला ही अपने पति का उत्पीड़न का शिकार हो रही है। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। उसे बेल्ट और लात घुसे से पीटा। महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thana Surajpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को हेड कांस्टेबल विभा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 108 स्थित महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ में नियुक्त हैं। उसका पति हेड कांस्टेबल आशीष तोमर पुलिस लाइन में तैनात है। पीड़िता के अनुसार उसके पति का गुंजन पंवार नामक लड़की से अवैध संबंध है, जिसका विरोध करने पर उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। पीड़िता ने इस बात की शिकायत पहले भी पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि महिला हेड कांस्टेबल के अनुसार 25 मई की रात 9:30 बजे उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर आया। उसने उसके पिता को फोन किया और कहा कि अपनी लड़की को यहां से ले जाओ, नहीं तो मैं इसे जान से मार दूंगा, और उसने फोन काट दिया।

 हेड कांस्टेबल के अनुसार उसके पति ने उसके बाद उसे बेल्ट और लात घुसो से जमकर पीटा। उसे अधमरा कर दिया। महिला के अनुसार वह चलने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। तथ्य सही पाए जाने पर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।