Greater Noida News : ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Feb 8, 2026 - 17:03
Greater Noida News : ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा
ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को बीती रात को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने रविवार को सड़क पर शव को रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बूझाकर शांत करवाया। 

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को देवेंद्र पुत्र मानसिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मोहल्ला पीरवाला कस्बा दनकौर में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनका भाई बबलू बाइक पर सवार होकर शनिवार की शाम को जा रहा था, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए से टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।