Greater Noida News : श्मशान घाट में लहूलुहान अवस्था में मिला 30 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Feb 10, 2026 - 11:34
Greater Noida News : श्मशान घाट में लहूलुहान अवस्था में मिला 30 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा -2 सेक्टर में स्थित श्मशान घाट में आज सुबह को एक 30 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उनके गले के पास कटे हुए का निशान है, तथा हाथों में खून है। पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति ने ब्लेड से खुद की गर्दन की नस काटकर आत्महत्या किया है, जबकि आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

 Police Station Surajpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि डेल्टा -2 सेक्टर के श्मशान घाट मे एक 30 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम राहुल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम साककपुर है। उन्होंने बताया कि मृतक के गले पर कटे हुए का निशान है, तथा हाथों पर खून लगा हुआ है। उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक समस्याओं के कारण वह कुछ दिनों से तनावग्रस्त थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उन्होंने स्वयं के द्वारा गले की नस काटकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मौके पर इकट्ठी भीड़ के लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।