Greater Noida West News : यथार्थ अस्पताल की लिफ्ट मे आधे घंटे तक फंसे रहे 16 लोग
Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित यथार्थ अस्पताल की लिफ्ट में आज 16 लोग फंस गए। आधे घंटे तक लोग फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है।
Yatharth Hospital News : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल की लिफ्ट में आज 16 लोग फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें आधे घंटे बाद लिफ्ट से बाहर निकाला गया। इसमें बुजुर्ग, महिलाए व बच्चे भी शामिल थे। लिफ्ट में लोगों के फंसने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मालूम हो की लिफ्ट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रूप अख्तियार किया है। आए दिन लोगों की लिफ्ट में फंसने की घटनाओ के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने लिफ्ट एक्ट बनाया है। इसके बावजूद भी लिफ्ट में लोगों की फंसने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।