Greater Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 20 वर्षीय युवक सहित तीन की मौत
Greater Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक 20 वर्षीय युवक एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को थाना क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने पैदल जा रहे के के पांडे पुत्र राजेंद्र पांडे निवासी जनपद बुलंदशहर हाल निवासी बाराही देवी का मंदिर कस्बा सूरजपुर उम्र 20 वर्ष को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस खूनी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहित गुप्ता पुत्र नंदकिशोर गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हर्ष विहार दिल्ली के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपनी पत्नी सुमन को स्कूटी पर बैठाकर दिल्ली से बुलंदशहर दवाई दिलवाने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार मलिक सीएनजी पंप के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह पुत्र सुखबीर सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गांव मेवला गोपालगढ़ के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनके पिता सुखबीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह अपने घर से दुकान पर पैदल जा रहे थे ,तभी ट्रैक्टर एजेंसी के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया तथा मौके से भाग गया। उनके पिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

