Greater Noida News : मां ने डांटा तो 17 वर्षीय किशोरी ने कर ली आत्महत्या

Feb 6, 2026 - 19:35
Greater Noida News : मां ने डांटा तो 17 वर्षीय किशोरी ने कर ली आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने मां के डांटने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा बिलासपुर में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शबा को उसकी मां ने किसी बात को लेकर शुक्रवार को डांट दिया था। उन्होंने बताया कि इस बात से आक्रोशित किशोरी ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।