Dadri News : नामी कॉलेज की छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप कॉलेज परिसर में छात्र धरने पर बैठे, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, एक हिरासत में

Jan 13, 2026 - 12:54
Dadri News : नामी कॉलेज की छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप  कॉलेज परिसर में छात्र धरने पर बैठे, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, एक हिरासत में

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में स्थित एक नामी कॉलेज से बी- फार्मा चतुर्थ वर्ष का कोर्स कर रही एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर कॉलेज के फैकल्टी और प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके प्रैक्टिकल के दौरान फैकल्टी ललित राणा ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के अनुसार जब उसका एक दोस्त उसे बचाने आया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे इतना पीटा गया कि उसके नाक और कान से खून निकलने लगा। छात्रा ने इस मामले में दादरी थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  छात्रा का आरोप है की जब उसने मामले की शिकायत कॉलेज के प्रिंसिपल से की तो प्रिंसिपल बोल रहे हैं कि उसका और अन्य छात्राओं का भी बैक लगाया जाएगा, और उनका कैरियर खत्म कर दिया जाएगा। छात्रा का आरोप है कि यह घटना उसके साथ ही नहीं कई अन्य छात्राओं के साथ भी घटित हुई है। फैकल्टी लड़कियों पर गंदी नजर रखता है, तथा वह कुछ लड़कियों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटयल रिलेशंस चलता है। तथा उनके कहने पर अन्य छात्राओं का उत्पीड़न करता है। छात्रा ने कहा कि अगर मैनेजमेंट ने कोई सहायता नहीं की तो वह आत्महत्या करेगी। और उसकी आत्महत्या के जिम्मेदारी फैकल्टी, प्रधानाचार्य और मैनेजमेंट की होगी।

Police Station Dadri News : इस बात को लेकर समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने कहा कि अगर छात्रा के साथ न्याय नहीं हुआ तो समाजवादी छात्र सभा अध्यापकों का मुंह काला करेगी। छात्रा के साथ हुए उत्पीड़न और अश्लील हरकत के मामले को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने आज से कॉलेज में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गई हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।