Noida News : फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के विशनपुरा गांव में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह एक कंपनी में काम करता था।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिशनपुर गांव में रहने वाले ललित राणा पुत्र दिनेश राणा उम्र 24 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता दिनेश राणा ने बताया कि वह सेक्टर 57 स्थित एक कंपनी में काम करता था, तथा बिशनपुर गांव में रहता था। मृतक के साथ उसका रूम पार्टनर आलोक शर्मा भी रहता था। वह जब बीती रात को अपनी कंपनी से काम करके वापस आया तो उसने दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने ललित को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब उसने खिड़की से देखा तो ललित पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। उसके बाद आलोक शर्मा ने मृतक के पिता दिनेश राणा को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस परिजनों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

