Greater Noida News : सड़क हादसे में युवक की मौत
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जतिन पुत्र छत्रपाल उम्र 21 वर्ष ताज हाईवे के पास रहते थे। वह बीती रात को गौर सिटी के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

