Greater Noida News : 25 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर स्थित एचडीएफसी बैंक वाली गली में रहने वाले एक 25 वर्षी सिक्योरिटी गार्ड ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिलीशकी कस्बा सूरजपुर के एचडीएफसी बैंक वाली गली में स्थित एक मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक सतबीर पुत्र गिरिराज निवासी जनपद अलीगढ़ ने अज्ञात कारण के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

