Greater Noida News : बाजार में खरीदारी करने गए युवक को पिस्टल की बट से वार कर किया घायल

Jul 2, 2024 - 14:17
Greater Noida News : बाजार में खरीदारी करने गए युवक को पिस्टल की बट से वार कर किया घायल
google image


Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति ने अपने साथियों संग मिलकर मारपीट कर पिस्टल की बट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida News :


 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विशाल नागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मिल्क लच्छी गांव में अपने घर के पास साप्ताहिक बाजार में सामान लेने गए थे। जब वह सब्जी खरीद रहे थे, तभी पीछे से उनके ऊपर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जब उन्होंने  पलट कर देखा तो उन्हें पता चला कि उनके ऊपर यश नागर ने हमला किया है। उसने पिस्तौल की बट से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्होंने बताया कि यश के साथ अनु उर्फ अभिषेक व सुधीर भी मौजूद थे। उन्होंने लोहे की राड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।