Noida News : संयुक्त किसान मोर्चा कल डीएम कार्यालय का करेगा घेराव

Noida News : अपनी मांगों को लेकर किसान एक बार फिर सड़कों पर उतरने को तैयार है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि किसानों की व्याप्त समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 3 जुलाई को जिला मुख्यालय पर डीएम आफिस का घेराव कर किसानों की मांगों पर बनी हाईपावर कमेटी ने अब तक क्या किया उसकी जानकारी प्राप्त करेंगे।
Noida News :
सुखवीर खलीफा ने बताया कि चुनाव से पहले एनटीपीसी और नोएडा-ग्रेटर नोएडा किसानों की मांगों को लेकर एक हाइपावर कमेटी बनाई गई थी। जिसके अध्यक्ष राजस्व परिषद के अध्यक्ष थे। हाइपावर कमेटी में डीएम को सदस्य बनाया गया था। किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन को रुकवा कर हाइपावर कमेटी बनाई गई थी। आश्वासन दिया था कि तीन महीने में मांगों का समाधान किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आपको दी जाएगी। चार महीने बीत जाने के बाद भी एनटीपीसी के किसानों की मांग पर एक बार बैठक की गई। इससे एनटीपीसी के किसानों में आक्रोश है।
वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के किसानों की मांग पर भी अब तक जवाब नहीं आया। इसलिए 3 जुलाई को डीएम का घेराव किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी के किसान शामिल होंगे। घेराव के बाद डीएम से अब तक किए गए कार्य के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रशासन ने किसानों के साथ धोखा किया है। अब तक उनकी एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। जरूरत पड़ने पर दिल्ली जाने की तैयारी भी रहेगी।