Noida News : कार ने मारी बाइक में टक्कर ,युवक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के परथला गांव के पास आज मध्य रात्रि को हुए एक सड़क हादसे में कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की तथा पुलिस के हवाले कर दिया।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य पुत्र जसवीर उम्र 28 वर्ष आज मध्य रात्रि को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी परथला गांव के पास एक कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने कार चालक चिराग को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

