Noida News : नोएडा में पंजाबी विकास मंच ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
Noida News : नोएडा के सेक्टर-51 में पंजाबी विकास मंच द्वारा 10वां लोहड़ी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। जिसमें भांगड़ा, गिदा और पंजाबी गाने व कविता गाए गए। जिसमें लोगों ने संगीत व ढोल पर डांस भी किया। इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज के 700 से अधिक लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सेक्टर-51 के वेडिंग विला में पंजाबी विकास मंच द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, श्रीराम लखन धर्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सपा नेता गौरव सिंघल, कोषाध्यक्ष सपा दिनेश यादव, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पंकज अवाना, अनिल यादव, पंखुड़ी पाठक, कृपाराम शर्मा का स्वागत पंजाबी विकास मंच के संरक्षकों व चेयरमैन दीपक विग और प्रधान जीके बंसल, डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी द्वारा गुलदस्ता व शाल भेंटकर किया गया। अतिथियों ने पंजाबी समाज की अपनी परंपराओं को जीवन्त रखने में इस महत्व पूर्ण योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की। इसके अलावा 4 बच्चों को खेलों व शिक्षा के क्षेत्र में भी उच्च प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता पंजाबी रत्न दीपक विग ने कहा कि पंजाबी कोई जाति नहीं है, वरन 10,000 साल पुरानी संस्कृति है। ऋगवेद में पंजाब को सप्त-नद कहा गया है और महाभारत में इसे पंच-नद कहा गया। भारतीय पंजाब व अविभाजित पंजाब के मूल निवासी, चाहे वो किसी भी जाति अथवा धर्म से हो, पंजाबी ही कहलाते है। पंजाबी विकास मंच के अध्यक्ष जीके बंसल ने लोहड़ी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि लोहड़ी का त्यौहार पौष माह के अंतिम दिन, सूर्यास्त के बाद पर्व मनाया जाता है। संरक्षक जेऐम सेठ ने बताया की लोहड़ी पर्व बहुत पुराना है, जिसके साथ अन्य किस्से भी जुड़ते गए। डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी ने बताया कि वास्तव में लोहड़ी शीतकालीन संक्रांति के बाद लंबे दिनों के आगमन का उत्सव है।
कार्यक्रम के दौरान ओपी गोयल, एसपी कलरा, आरएन गुप्ता, एएसएस सचदेवा, सुनील वाधवा, संजीव बांधा, हरीश सभरवाल, अजय साहनी, प्रदीप वोहरा, आरके भट्ट, संजय खत्री, अलका सूद, सरोज भाटिया, प्रभा जयरथ, ऋतु दुग्गल, अमरदीप शाह, प्रेम अरोड़ा, यश पाल भनोत, अचल जैन, सुनील वर्मा, परवीन पासी, विक्रम कलसी, गौरव जग्गी, शरण चौहान, पिंकी गुप्ता, राजकुमार नारंग, नरेन्दर थरेजा, अमरजीत कौर, योगी गुप्ता, हेमंत डोगरा, सुषमा नेब, विनीत गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहें।

