Noida News : दंपति से 5 लाख रुपए उगाहने के लिए खुद के अपहरण का रचा स्वांग, गिरफ्तार

Oct 8, 2025 - 12:15
Noida News : दंपति से 5 लाख रुपए उगाहने के लिए खुद के अपहरण का रचा स्वांग, गिरफ्तार
दंपति से 5 लाख रुपए उगाहने के लिए खुद के अपहरण का रचा स्वांग, गिरफ्तार

Noida News : थाना फेस- 3 पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि उसने खुद के अपहरण का स्वांग रचा तथा एक महिला और उसके पति को अपहरण के मामले में फंसाने का प्रयास किया।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि थाना फेस- तीन पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर दशरथ साहू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने एक महिला श्रीमती कुसुम और उसके पति काशी रैकवार के साथ 24 सितंबर को अजनारा सोसाइटी के पास मारपीट की थी,तथा 5 लाख रूपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर इसने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने इस मामले में 5 अक्टूबर को थाना फेस -3 में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

SHO Police Station Phase 3 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी स्वयं घर से गायब हो गया, तथा ट्रेन द्वारा कहीं और चला गया। इसने अपहरण का झूठा ड्रामा रचकर महिला और उसके पति को डरा- धमकाकर 5 लाख रुपए की उगाही करने का प्रयास किया। आरोपी ने अपनी पत्नी को यह कहकर भ्रमित किया कि उसका महिला और उसके पति द्वारा अपहरण किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज दशरथ साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह महिला और उसके पति को फंसाने के लिए अपहरण का झूठा नाटक कर रहा था। वह उनसे 5 लाख रुपए ऐंठना चाह रहा था। आरोपी की उम्र 34 वर्ष है तथा वह कक्षा आठवीं पास है। उन्होंने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।