Noida News : फैक्ट्री से कपड़ा चोरी करने के मामले में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

Nov 16, 2024 - 10:27
Noida News : फैक्ट्री से कपड़ा चोरी करने के मामले में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार


Noida News : थाना फेस-3 पुलिस ने 20 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह एक कंपनी से कपड़ा चोरी करने के मामले में वांछित था।

Noida News :

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक कंपनी से लाखों रुपए की जिन्स के कपड़े और अन्य सामान चोरी करने के मामले में सनोज पासवान फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस ने सेक्टर-66 के पास से इसे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपने गृह जनपद बलिया भाग गया था।