Dadri News : जिला बदर बदमाश गिरफ्तार

Sep 15, 2025 - 13:29
Dadri News : जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
Symbolic Image

Dadri News :  थाना दादरी पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मलूक सिंह ने ग्राम नगला नैनसुख के रहने वाले सोनू भाटी  पुत्र सुखबीर भाटी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह जनता में भय पैदा कर अवैध रूप से उगाही  करता था। इस वजह से पुलिस आयुक्त द्वारा उसे जिला बदर घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी जिला बदर होने के बावजूद भी जनपद की सीमा में रह रहा था। उन्होंने बताया कि उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।