Noida News : डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत

Sep 15, 2025 - 13:44
Noida News : डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Symbolic image

Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी गोल चक्कर के पास हुए एक सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुलदीप कुमार पुत्र निरंजन सिंह उम्र 25 वर्ष रविवार की शाम को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। गैलेक्सी गोल चक्कर बिसरख के पास अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई आकाश कुमार ने उपचार के लिए उन्हें नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी देर रात को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक मारुति नेक्सा में काम करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Police Station Phase 1 Noida News : वही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना फेस वन से मिली जानकारी के अनुसार वैभव 29 वर्ष, उनकी पत्नी राधिका 28 वर्ष  और बेटा कृष्णा 5 वर्ष,बाइक पर सवार होकर बीती रात को जा रहे थे। तभी सेक्टर 14 के पास दलित प्रेरणा स्थल के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया है।