Noida News : चचेरे भाई से युवती को हुआ प्रेम ,गर्भपात कराने के लिए खाई दवाई , मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती का उसके चचेरे भाई से प्रेम संबंध हो गया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। चचेरे भाई ने गर्भपात के लिए उसे दवाई खिलाई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, तथा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी के गली नंबर -35 में रहने वाली 18 वर्षीय युवती का उसके चाचा के लड़के अरविंद कुमार (21 वर्ष) से प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों के सहमति संबंध में युवती गर्भवती हो गई। इसी बीच लोक लाज के चलते अरविंद ने गर्भपात कराने के लिए अपनी चचेरी बहन को गर्भपात की दवा खिला दी। इस वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। उससे पहले उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल मे रेफर किया गया। उन्होंने बताया की युवती के परिजन सफदरजंग अस्पताल से उसे वापस घर लेकर आए म। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को दोबारा से उसकी तबीयत खराब हुई, तथा नोएडा के जिला अस्पताल में से उपचार करने के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर देर रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर आज सुबह को उसके चचेरे भाई अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 91(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस धारा में 10 वर्ष तक की कारावास हो सकती है।

