Noida News : चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई- स्कूटियां जलकर हुई खाक

Oct 1, 2026 - 19:00
Noida News : चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई- स्कूटियां जलकर हुई खाक
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 132 स्थित ग्रैंड स्ट्रीट बिल्डिंग में ई-चार्जिंग के दौरान आधा दर्जन ई- स्कूटर में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि एक अक्टूबर को थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 132 स्थित ग्रैंड स्ट्रीट बिल्डिंग में ई- स्कूटी चार्जिंग पॉइंट पर चार्जिंग के लिए खड़ी स्कूटीयों में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में आधा दर्जन ई- स्कूटीयां जल गई हैं। कोई जनहानि नहीं है।