Noida News : थार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
Noida News : थाना सेक्टर- 113 में एक इंजीनियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी थार जीप का शीशा तोड़कर उसमें रखा हुआ लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया की बीती रात को निहार रंजन पाणिग्रही पुत्र स्वर्गीय फरिंद कुमार पाणिग्रही ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह सेक्टर तीन स्थित अपने कार्यालय से अपनी थार जीप में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। उनके अनुसार वह थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा गांव के पास स्थित एक बाजार में फल सब्जी खरीदने के लिए रुके। थोड़ी देर बाद जब वह घर जाने के लिए अपनी थार के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों की जीप का शीशा तोड़कर उसमें रखा हुआ लैपटॉप, चार्जर, चश्मा, इयरबड्स और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

