Noida News : विभिन्न सड़क हादसों मे तीन की मौत

Apr 8, 2026 - 15:25
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों मे तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 98 के पास बुधवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में विनय गुप्ता पुत्र पदमचंद गुप्ता उम्र 57 वर्ष निवासी प्रतीक स्टाइलहोम सोसायटी सेक्टर 45 गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे क्षितिज ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी के पास में बीती रात को हुए सड़क हादसे में शशांक पुत्र कमलेश कुमार मूल निवासी जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में कमरूद्दीन उम्र 56 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।