Noida News : रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में वांछित दो भतीजे गिरफ्तार, पटाखा जलाने के विवाद में हुई थी घटना

Oct 26, 2025 - 18:13
Noida News : रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में वांछित दो भतीजे गिरफ्तार, पटाखा जलाने के विवाद में हुई थी घटना
रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में वांछित दो भतीजे गिरफ्तार, पटाखा जलाने के विवाद में हुई थी घटना

Noida News : रिटायर्ड फौजी की ईट से वार कर उनकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने उनके दो भतीजों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद के चलते हुई थी। 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुतैना में रहने वाले सतपाल पुत्र चतर सिंह उम्र 62 वर्ष को उनके बराबर में रहने वाले सगे भतीजे सुभाष पुत्र रिशिपाल, कुलदीप पुत्र रिशिपाल ने ईट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उनकी इस घटना में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज कुलदीप पुत्र रिशिपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बीती रात को पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट भी बरामद की है।