Noida News : डॉक्टर की पत्नी समेत दो लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के विशनपुर गांव में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही हरौला गांव में रहने वाली एक डॉक्टर की पत्नी ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बिशनपुर गांव में रहने वाला सूरज उम्र 19 वर्ष पुत्र लाल सिंह ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाली में मेहरूनिशा पत्नी डॉक्टर शाह आलम उम्र 40 वर्ष ने शुक्रवार की देर रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके परिजनों ने उन्हें फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। उनका उपचार चल रहा था। उनके पति हरौला में एक क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

