Noida News : प्रेम प्रसंग के चलते युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

Jan 7, 2026 - 15:35
Noida News : प्रेम प्रसंग के चलते युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय युवक के ऊपर आज सुबह को दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यंत नाजुक हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की बहन से घायल युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात से वे आक्रोशित थे।

Police Station Sector 63 Noida News : अपर पुलिस उपयुक्त जोन द्वितीय संतोष कुमार ने बताया कि आज सुबह को थाना सेक्टर 63 पुलिस को सूचना मिली कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले संगम तिवारी उम्र 22 वर्ष के ऊपर दो युवकों द्वारा ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहां पर उसका ऑपरेशन चल रहा है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि संगम तिवारी के ऊपर घातक हमला करने वाले श्रीकांत और राज सिंह हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि श्रीकांत की बहन जो की 12वीं कक्षा में पढ़ती है, उससे संगम तिवारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों आक्रोशित थे। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

 इस घटना के चलते चोटपुर कॉलोनी में भारी तनाव है। थाने पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम में लगाई गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक के परिजनों का कहना है कि उसके बचने के आशा ना के बराबर है।