Noida News : नोएडा पंजाबी एकता समिति ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व, ढोल-नंगाड़ों ने जमाया रंग

Noida News : नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा सेक्टर-51 स्थित शेवरान बैंक्वेट में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी व पंजाबी गीतों के संगम के साथ ही पारंपरिक गीत-संगीत और ढोल-नंगाड़ों व भांगड़ा ने खूब रंग जमाया।
लोहड़ी पर्व कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि लोहड़ी के पर्व को खुशियों को पर्व कहा जाता है। पंजाबी समाज में लोहड़ी के पर्व की विशेष मान्यता है। लोहड़ी के पर्व का वर्ष भर इंतजार किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व, एक ऐसा पर्व है जो भारत ही नहीं दुनिया के 20 से अधिक देशों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत की परंपराओं और सभ्यताओं का मिलाजुला रूप है। जिसमें धरती माता का सम्मान और प्रकृति की उदारता को नमन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। लोहड़ी के पर्व का सीधा संबंध हमारे खेतों से हैं। लोहड़ी के पर्व पर नई फसल की पूजा की जाती है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोहड़ी जलाई गई। जिसमें सभी लोगों ने गीत-संगीत व ढोल-नंगाड़ों की थाप पर जमकर भांगड़ा किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मूंगफली, गज्जक रेवड़ी का आनंद उठाते हुए एक-दूसरे के गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।
नोएडा पंजाबी एकता समिति के प्रदेश महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि नोएडा पंजाबी एकता समिति की स्थापना 6 जनवरी 2023 को हुई थी तब से लेकर आज तक नोएडा पंजाबी एकता समिति सभी तरह के पर्व का आयोजन कर रहा है। लोहड़ी पर्व कार्यक्रम के दौरान पंजाबी समाज के लोगों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य करने पर उन्हें संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा जी, राज्य मंत्री कैप्टेन विकास गुप्ता, सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, सपा के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी, महानगर अध्यक्ष डा. आश्रय गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन पं. रविकांत मिश्रा, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्ल्हन, संस्था के संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, प्रदेश महासचिव नरेंद्र चोपड़ा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता,प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सोनी, संरक्षक सरदार जसविंदर सिंह खोकर, एसपी आनंद, सतपाल सचदेवा, सुनील मेहता, अतुल मल्होत्रा, अतुल सहगल, अश्वनी छाबड़ा, सुभाष मेहता, सुभाष जैन, सुमित मनचंदा, बीके मेहता, पुनीत कपूर, अश्वनी सदाना, गौरव छाबड़ा, राकेश खन्ना, सुनेना अरोड़ा, मंजु मेहता, नेहा चोपड़ा, कोशिका कपूर, कुसुम सदाना, योगिता सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति एवं नोएडा पंजाबी एकता समिति की सम्पूर्ण कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।