Noida News : नोएडा के सेक्टर-56 में ’पंजाबी विकास मंच’ ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व
Noida News : सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर में पंजाबी विकास मंच द्वारा लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान भांगड़ा, गिदा और पंजाबी गाने व कविता गाए गए। जिसमें लोगों ने संगीत व ढोल की थाप पर डांस किया। कार्यक्रम में पंजाबी समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, सपा के वरिष्ठ नेता विपिन अग्रवाल, दिनेश यादव, पंकज अवाना, अनिल यादव, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत पंजाबी विकास मंच के चेयरमैन दीपक विग, प्रधान जीके बंसल, डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी सहित अन्य लोगों द्वारा फूलों का गुलदस्ता व शाल भेंट कर किया गया। अतिथियों ने पंजाबी समाज की अपनी परंपराओं को जीवन्त रखने में ’पंजाबी विकास मंच’ के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन पंजाबी रत्न दीपक विग ने कहा कि पंजाबी कोई जाति नहीं है। यह 10 हजार साल पुरानी संस्कृति है। ऋगवेद में पंजाब को सप्त-नद कहा गया है और महाभारत में इसे पंच-नद कहा गया है। भारतीय पंजाब व अविभाजित पंजाब के मूल निवासी, चाहे वो किसी भी जाति अथवा धर्म से हो, पंजाबी ही कहलाते है।
उन्होंने बताया कि आजादी से पहले पंजाब एक बहुत बड़ा राज्य था, परन्तु कालान्तर में इसका 60 फीसदी हिस्सा पाकिस्तान में चला गया, और बचे हुए 40 फीसदी भाग में से भी हिमाचल, हरियाणा अलग हो गए। आज भी पुरे देश में 5 करोड पंजाबी है। जिसमें से 3.5 करोड के करीब पंजाब में है और 2 करोड के करीब दिल्ली एनसीआर देश भर में फैले हुए है।
कार्यक्रम के दौरान पंजाबी विकास मंच के अध्यक्ष जीके बंसल, संरक्षक जेएम सेठ, डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी, ओपी गोयल, एसपी कलरा, आरएन गुप्ता, सुनील वाधवा, संजीव बांधा, हरीश सभरवाल, अजय साहनी, प्रदीप वोहरा, आरके भट्ट, संजय खत्री, एसएस सचदेव, अलका सूद, सरोज भाटिया, प्रभा जयरथ, ऋतु दुग्गल, अमरदीप शाह, प्रेम अरोड़ा, यशपाल भनोत, अचल जैन, सुनील वर्मा, परवीन पासी, विक्रम कलसी, जितेंद्र कठपालिया, गौरव जग्गी, शरण चौहान, पिंकी गुप्ता, राजकुमार नारंग, नरेन्देर थरेजा, अमरजीत कौर, अभिषेक मुंजाल, हेमंत डोगरा, सुषमा नेब सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

