Noida News : 16 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Apr 12, 2026 - 14:46
Noida News : 16 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके भाई ने उसे फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रुखसार पुत्री आरिफ उम्र 16 वर्ष गढी चौखंडी गांव में रहती थी। उन्होंने बताया कि उसने रविवार दोपहर को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है। उन्होंने बताया कि मृतका एक स्कूल से पढ़ाई कर रही थी।