Noida News : सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Apr 12, 2026 - 14:38
Noida News : सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन के पास हुए एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सुभाष कुमार पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम सलारपुर उम्र 40 वर्ष बीती रात को विशेष निर्यात जोन के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।