Noida News : कंपनी में वेतन मांगने गए श्रमिक का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिला, हत्या का आरोप

Nov 25, 2025 - 23:29
Noida News : कंपनी में वेतन मांगने गए श्रमिक का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिला, हत्या का आरोप
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस -1 में एक महिला ने शिकायत की है कि उसका बेटा अपनी कंपनी में वेतन मांगने गया था। वह घर नहीं लौटा। उसका शव फैक्ट्री के पास एक निर्माणाधीन प्लाट मे मिला है। महिला ने फैक्ट्री के लोगों पर शक जाहिर किया है कि उन्होंने उसके बेटे की मौत हत्या की है। युवक की मौत उसके सिर में चोट लगने से हुई है। पुलिस इसे हत्या और हादसा दोनों एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Police Station Phase 1 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 6 स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव 23 नवंबर की देर रात को मिला था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से तस्दीक करने के बाद शव की पहचान सचिन पुत्र विकास इंगले निवासी कपिल नगर जिला मुसावला जलगांव महाराष्ट्र उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। वह सी-38 सेक्टर 6 स्थित बीके इंडस्ट्री में हेल्पर के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि मृतक की मां श्रीमती माया विकास इंगले ने 25 नवंबर की रात को थाना फेस- वन पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका बेटा फैक्ट्री में वेतन मांगने गया था। लेकिन वह नहीं आया। उन्होंने अपने बेटे की मौत में फैक्ट्री के लोगों का हाथ होने का शक जाहिर किया है। उन्होने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।