Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने तीन वर्षो मे 568 बदमाशों को किया जिला बदर, 333 करोड़ 84 लाख की संपत्ति की कुर्क

Nov 25, 2025 - 19:26
Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने तीन वर्षो मे 568 बदमाशों को किया जिला बदर, 333 करोड़ 84 लाख की संपत्ति की कुर्क
File Photo : Police Commissioner Gautam Buddha Nagar

Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 3 वर्षों में 568 अपराधियों को जिला बदर किया। जबकि 265 आरोपियों की गुंडा एक्ट के मामले मे थाना हाजिरी सुनिश्चित की। वहीं गैंगस्टर एक्ट के 65 मामलों में पुलिस ने 333 करोड़ 84 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है।

Police Commissioner Gautam Buddh Nagar : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में 280 अपराधियों को जिला बदर किया गया था। जबकि 30 को गुंडा एक्ट के मामले में पुलिस आयुक्तालय के विभिन्न कोर्ट के आदेश पर थाने पर हाजिरी सुनिश्चित की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की 81.87 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 133 बदमाशों को जिला बदर किया गया था। 146 की गुंडा एक्ट के मामले में हाजिरी सुनिश्चित की गई। और गैंगस्टर एक्ट में 132 करोड़ 39 लाख की संपत्ति कुर्क की गई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 155 अपराधियों को जिला बदर किया 89 की हाजिरी सुनिश्चित की गई जबकि गैंगस्टर एक्ट के मामले में 119 करोड़ 59 57 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया। उन्होने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस बदमाशों को जिला बदर कर, उनके थाने पर हाजिरी लगवा कर, तथा उनके अवैध संपत्तियों को कुर्क करके माफिया और संगठित अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कि इस कार्रवाई का मकसद गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक संस्थान चलाने वाले, शिक्षण संस्थान चलाने वाले, और यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित और भय मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।