Noida News : दरिंदे पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दांत से काटी हाथ की अंगुली 

Apr 19, 2025 - 10:26
Noida News : दरिंदे पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दांत से काटी हाथ की अंगुली 
sec 24 Police Station Noida
 
Noida News :थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 में रहने वाले एक दरिंदे पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी उंगली काट कर हाथ से अलग कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
 थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को श्रीमती शशि मनचंदा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति अनूप मनचंदा 16 अप्रैल की रात 10 बजे के करीब शराब पीकर घर आए। वह बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार जब उसने बचने की कोशिश की तो उसने उसे अपाहिज बनाने के उद्देश्य से  उसके बाएं हाथ की उंगली पकड़ ली तथा उसे दांत से काटकर हाथ से अलग कर दिया। महिला के अनुसार उसने उसके बच्चों को चाकू से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया है कि 4 अप्रैल को उसके पति ने खुद को आग लगाने की कोशिश की थी। वह आत्महत्या करने की धमकी देता है। महिला के अनुसार वह कई सालों से उनके साथ मारपीट करता है, और जान से मारने की कोशिश करता है। रोकने पर घर का समान तोड़ देता है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।