Ghaziabad News : अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का यूपी के मुख्यमंत्री ने पूछा हाल-चाल

Oct 26, 2025 - 14:25
Ghaziabad News : अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का यूपी के मुख्यमंत्री ने पूछा हाल-चाल
अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का यूपी के मुख्यमंत्री ने पूछा हाल-चाल

Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह का हाल-चाल पूछने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज पहुंचे। वह यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने राधा मोहन सिंह से करीब 15 मिनट तक मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, तथा डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य के प्रगति के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल की।

मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता के हाल-चाल पूछने के लिए पहुंचने पर राधा मोहन सिंह भी काफी प्रसन्न दिखाई दिए। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव पर भी संक्षिप्त चर्चा की। 76 वर्षीय राधा मोहन सिंह एक हफ्ते पूर्व अस्वस्थ होने के बाद यशोदा मेडिसिटी में भर्ती हुए थे। उनका उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह प्रथम मोदी सरकार के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रहे। वह 9वीं, 11वीं, 13वीं, 15वीं, और 16वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।