Noida News : मानसिक तनाव के चलते 24 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Greater Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर 74 मे स्थित सुपरटेक सोसाइटी में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने आज मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय मलिक ने बताया कि यश गुप्ता पुत्र दीपक कुमार सुपर टेक केप टाउन सोसायटी में रहते थे। उनकी उम्र 24 वर्ष थी। उन्होंने अपने घर पर आज पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस उनके परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि काजल पत्नी दीपक उम्र 26 वर्ष की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

